आम आदमी पार्टी द्वारा मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड को लेकर शहीद दिवस मनाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आम आदमी पार्टी द्वारा मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड को लेकर शहीद दिवस मनाया गया! आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय जयस्तंभ चौक पर एकत्रित हुए! जहां पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रविंद्र रघुवंशी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाली सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे! दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की सभा ग्वालियर में है! जिस को लेकर आम आदमी पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है! श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जयस्तंभ चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Exit mobile version