सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उन्नाव। पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त प्रबंधन करने व इस संबंध में समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से 7 से 22 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवारा मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ आज मोती नगर स्वास्थ्य केंद्र में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एच एस प्रसाद ने किया। इस दौरा मोती नगर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर आर के सिंह , फार्मासिस्ट अवनीश कुमार, अजय कुमार लैब टैक्नीशियन, सीमा पाल स्टाप नर्स, आशाओं में प्रतिमा पाल, छाया देवी, रही। इस दौरान 28 बच्चों को ओआरएस और जिंक की गोलियां बांटी गई।

Exit mobile version