आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में की सभीं मंत्रियों, सभी विभागों के प्रमुख सचिव ,अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोविड जैसे संकट में भी पूरी लगन से काम करने पर टीम मध्यप्रदेश का आभार जताया

पौने चार साल की उपलब्धियों पर मंत्रियों और अधिकारियों की मेहनत और तत्परता को लेकर धन्यवाद और बधाई दी ।

मंत्रियों, सीएस एवं समस्त पीएस का विशेष रूप से आभार व्य़क्त किया।

पौने चार साल में शुरु की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की

- Advertisement -

लाड़ली बहना योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के सफलतम क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

केन्द्र सरकार की योजनाओं में मध्यप्रदेश के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।

बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग एवं पूरी टीम को बधाई दी, अन्य सभी विभागों के भी कार्यों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश के आगामी विजन और मिशन पर समर्पण के साथ काम करना है।

आचार संहिता में गरीब कल्याण और हितग्राही मूलक योजनाएं शिथिल न हों, अनवरत जारी रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

Exit mobile version