शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न – विकास की कई योजनाओं को कैबिनेट ने दी हरी झंडी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दी कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी

चुनावी साल में पत्रकारों के लिए सीएम ने खोला अपना खजाना

पत्रकार सम्मान निधि 10 हज़ार रूपए से बढ़कर 20 हजार करने को कैबिनेट की स्वीकृति मिली

पत्रकारों कि आर्थिक सहायता में भी हुआ इज़ाफा, 20 हजार से बढ़कर अब मिलेंगे 40 हज़ार

- Advertisement -

मुख्यमंत्री चौहान अगले सप्ताह में मीडिया सेंटर का भूमि पूजन करेंगे

जबलपुर के कटंगी को और पिछोर को तहसील बनाने का फैसला, मउगंज में नई तहसील बनेगी देवतालाब,पोरसा को बनाया जाएगा नया अनुभाग

कॉलेज के अतिथि विद्वानों को मिलेंगे 50000 महीना देने को मिली स्वीकृति

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचम वेतनमान मिलेगा

कोटवारों का मासिक पारिश्रमिक और 500 बढ़ेगा

पटवारी को अतिरिक्त मिलेंगे 4000 हजार रूपए

संबल खिलाड़ी योजना शुरू होगी

अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल से जल पहुंचेगा , शेष बचे गांवों के लिए भी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Exit mobile version