शनिवार और रविवार को नई दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट पर है।
दिल्ली पुलिस विदेशी मेहमानों के निर्वाध भारत मंडपम पहुंचने एनडीएमसी अधिकारी क्षेत्र में कई रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने धौला कुआं होकर हवाई अड्डे न जाने की सलाह दी है।
इस रोड से IGI जा सकते हैं आम लोग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने अधिकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स(X) पर इस रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के संबंध में यातायात नियमों के कारण, हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों से धौला कुआं के बजाए राव तुला राम मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
नई दिल्ली जिले में बनाए तीन सुरक्षा जोन
पुलिस ने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली जिले को आम लोगों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस ने जिले को सुरक्षा के लिहाज से तीन जोनों में बांटा है। पहले जोन में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। जबकि दूसरे जोन शुक्रवार की रात से 10 सितंबर की रात 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा और तीसरे जोन में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से रविवार रात 12 बजे तक बिना जांच के एंट्री नहीं मिलेगी।
