इंदौर। आबकारी विभाग ने राऊ बायपास पर एक चार पहिया वाहन को 90 पेटी विदेशी शराब का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपित जितेंद्र केवडा और आकाश चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक ने आबकारी टीम को देखकर टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास भी किया थ्था। जब्त शराब और वाहन की कीमत करी 16 लाख 48 हजार रुपये है।
