हर घंटे और ज्यादा जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, धूल फांक रहे स्मॉग टावर, अब कैसे सांस लें लोग?

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली (Delhi Air Pollution) हो गई है, लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आंखों में जलन का अनुभव हो रहा है. एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जो ‘एयर इमरजेंसी’ का संकेत है. आज सुबह, दिल्ली के कई हिस्सों में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 438 (लोधी रोड), 491 (जहांगीरपुरी), 486 (आरके पुरम क्षेत्र), और 473 (IGI एयरपोर्ट T3) पर था. ये सभी गंभीर श्रेणी में हैं. 

सुबह 10 बजे दिल्ली का कुल औसत AQI 471 रहा और यह लगभग हर घंटे बढ़ रहा है. इस मुश्किल दौर से गुजरती राजधानी दिल्ली में 25 करोड़ की लागत से लगाए गए स्मॉग टावर पर लगा ताला हुआ है. साल 2021 में प्रदूषण को कम करने के लिए यह टावर  लगाया गया था. दिल्ली सरकार की मानें तो दो साल की स्टडी करने के लिए इस टौवर को लगाया था, अब स्टडी पूरी हो चुकी है, तो इसे बंद कर दिया गया है. अब स्टडी रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा कि इसे फिर से खोलना है या नहीं. 

दिल्ली में स्मॉग टावर बंद, स्टाफ को हटाया

सूत्रों के अनुसार, कनॉट प्लेस में लगे स्मॉग टावर को संचालित करने के लिए 10 लोगों की टीम थी. इनमें इंजीनियर्स, ऑपरेटर्स और हेल्पर शामिल थे. इन्हें 7 महीने पहले ही हटा लिया गया था. अब इस स्मॉग टावर के न पंखे चल रहे हैं, न ही प्रदूषण का स्तर बताने वाली स्क्रीन चल रही है. इस स्मॉग टावर में 40 पंखे हैं, यह ऊपर से हवा खींचता है और उसे साफ करके नीचे से बाहर छोड़ता है. प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP के स्टेज-3 को लागू कर दिया गया है.

- Advertisement -

दिल्ली-NCR में लागू है GRAP का स्टेज-3

इसके तहत अब दिल्ली-एनसीआर में निजी निर्माण पर रोक है. दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर रोक लगा दी गई है. ये पाबंदी कमर्शियल वाहनों के साथ प्राइवेट गाड़ियों पर भी लागू होगी. दूसरे राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों पर भी यह पाबंदी लागू होगी. दिल्ली सरकार ने दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं. डीएमआरसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी है. अब दिल्ली मेट्रो 60 अतिरिक्त फेरे लगा रही है

Exit mobile version