कर्नाटक कांग्रेस द्वारा बजरंग दल को बैन करने के चुनावी घोषणा को लेकर विरोध शहर में जगह-जगह बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कर्नाटक कांग्रेस द्वारा बजरंग दल को बैन करने के चुनावी घोषणा को लेकर इंदौर में भी विरोध दर्ज किया जा रहा है। यहां मंगलवार को बजरंग दल ने पूरे शहर में जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल की तुलना PFI जैसे आतंकवादी व देशद्रोही संगठन करने के विरोध में बजरंग दल ने मंगलवार को देशव्यापी सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ रखा। इंदौर विभाग में 150 से भी ज्यादा स्थानों पर समूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Exit mobile version