*✓अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 आरोपी क्राईम ब्राँच एवं थाना छत्रीपूरा की कार्यवाही में गिरफ्तार। दोनो आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में करते है ब्राउन शुगर की तस्करी। आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 08 लाख रुपए) जप्त ।
आरोपियो ने पूछताछ में उज्जैन एवं इन्दौर शहर के आस पास के क्षेत्रों मे ब्राउन शुगर के टोकन बनाकर सप्लाई करना किया स्वीकार ।
आदतन आरोपी शहजाद के विरुद्ध 06 गंभीर अपराध शहर में विभिन्न थानों में पहले से है पंजीबद्ध।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि गंगवाल बस स्टैंड स्पोर्ट्स की दुकान के सामने रोड पर थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है।
जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना छत्रीपुरा के द्वारा त्वरित संयुक्त कार्यवाही करते मुखबिर के बताये स्थान गंगवाल बस स्टैंड स्पोर्ट्स की दुकान के सामने रोड पर दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे पूछताछ में अपना नाम *(1).शहजाद पिता कमरुद्दीन शाह उम्र 35 साल निवासी लवेरिया भेरू, माली मोहल्ला, इंदौर, (2). ताहिरा पति शराफत शाह उम्र 26 साल निवासी चंदन नगर इंदौर* बताया ।
आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आदतन आरोपी शहजाद के विरुद्ध इंदौर शहर के थाना तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर, छत्रीपुरा, चंदन नगर में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट ,लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी जैसे गंभीर 06 अपराध पहले से है पंजीबद्ध है
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 80 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 08 लाख रुपए) जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना छत्रीपुरा इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के क्रय विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
