इंदौर में नए साल का जश्‍न मनाने के बाद इंजीन‍ियर युवती ने इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय प्रथमा पुत्री पृथ्वी चौकसे निवासी एचआइजी कालोनी है। नववर्ष का जश्न मनाने दोस्त के यहां गई युवती ने रविवार सुबह 5 बजे रेसकोर्स रोड स्थित गोकुल रेसीडेंसी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती साफ्टवेयर इंजीनियर थी और हैदराबाद की कंपनी में काम करती थी। अभी उसका वर्क फ्राम होम चल रहा था।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय प्रथमा पुत्री पृथ्वी चौकसे निवासी एचआइजी कालोनी है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मैं लंबे समय से परेशान हूं। यह बात परिवार को बताना ठीक नहीं है।
फ्लैट नंबर 209 में रहने वाली दोस्त सौम्या ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ प्रथमा और एक अन्य दोस्त रुकी हुई थी। वे दोनों रात 12 बजे सो गई थीं। मैं लैपटाप में अपना काम कर रही थी। रात 3 बजे उनकी नींद खुली तो हम बात करने लगे और थोड़ी देर बाद तीनों को नींद लग गई। सुबह 5 बजे मुझे घटना का पता चला। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, मुझे नहीं पता। छत से पुलिस को मोबाइल और चप्पल मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मोबाइल की जांच में कारण सामने आ सकता है। प्रथमा की मां डाक्टर है।

गार्ड ने दी सूचना
सुबह 5 बजे बिल्डिंग के पार्किंग क्षेत्र से कुछ गिरने की आवाज आई। गार्ड ने जाकर देखा तो युवती खून में लथपथ पड़ी थी। इसके बाद रहवासियों और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version