इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (IIPS) डीएवीवी इंदौर के स्टूडेंट्स ने, इंदौर पुलिस की साइबर अवेयरनेस क्लास में जाने, डिजिटल दुनिया के विभिन्न अपराध और उनसे बचने के उपाय

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 09.09.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, पुलिस टीम के साथ इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (IIPS) डीएवीवी कैंपस इंदौर में पहुंचे।

     सायबर अवेयरनेस के तहत इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 149 वीं कार्यशाला में स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की  केस स्टडी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किए जाने वाले फ्रॉड आदि के बारे में बताया।
     उन्होंने सभी से कहा कि, वर्चुअल दुनिया के यह बदमाश, इस डिजिटल दुनिया में हमारी हर गतिविधि पर घात लगाकर बैठे हैं, हमारी जरा सी गलतियां असावधानी इनका एक मौका दे देती है।

अंतः हम पूर्ण सतर्कता और सावधानी के साथ इनका उपयोग करें और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें।

इस अवसर पर संस्थान के 300 स्टूडेंटस,  सहित स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की बारिकियों को समझा।

Exit mobile version