रणजीत हनुमान मंदिर पर पूर्व मंत्री की फोटो लगी राखी बांधने पर बवाल परशुराम सेना ने जताया विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मप्र के पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ के फ़ोटो वाली राखी रणजीत हनुमान मन्दिर में अर्पित किए जानें वाले मामले ने अब तुल पकड़ लिया है,, दरअसल हनुमान जी पर इस प्रकार की राखी अर्पित किए जाने को भगवान का अपमान बताते हुए मप्र परशुराम सेना ने विरोध जताया है,,


इंदौर में विधायक गौड़ परिवार की हिंद रक्षक संगठन द्वार राखी अर्पित किए जाने को लेकर परशुराम सेना विरोध जता रही है,,दरअसल यह विवाद रक्षाबंधन के दिन हिंद रक्षक सेना द्वारा भगवान रणजीत हनुमान मंदिर पर राखी चढ़ाने से शुरू हुआ। इस राखी पर स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की फोटो लगी हुई थी । इसे परशुराम सेना द्वारा भगवान का अपमान बताया गया है। इस पुरे घटना क्रम को लेकर परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अगुवाई में गुरूवार को सेना के पदाधिकारियों ने थाने पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायती आवेदन सौंपा।

Exit mobile version