इंदौर में गोलीकांड करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के घर पहुंच अमला और तोड़ा मकान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण बाग कॉलोनी में पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड राजपाल द्वारा गोली कांड कर दो लोगों को मौत के घाट उतारा गया था इसके बाद प्रशासन द्वारा तमाम दस्तावेज तैयार कर टिकट के घर आज सुबह अमला पहुंचा जहां पर सूचना मिलते ही करणी सेना भी मकान पर विरोध करने पहुंची लेकिन आमले द्वारा कुछ ही मिनट में मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई

वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया कि खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड राजपाल द्वारा गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटनाक्रम में राजपाल सहित उसके बेटे सुधीर और भतीजे को आरोपी बनाया गया था गोली कांड की घटना में जीजा विमल आमचे और साले राहुल वर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी तो वही 6 से अधिक लोग घायल हुए थे इस घटना को गंभीर मानते हुए पूरे मामले में तमाम दस्तावेज और अन्य जांच के बाद आज जिला प्रशासन पुलिस विभाग और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपीज सिक्योरिटी गार्ड राजपाल के मकान पर कार्रवाई की जा रही है सूचना लगते ही करणी सेना के भी तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मकान तोड़ने का विरोध किया गया लेकिन भारी पुलिस बल और व्यवस्था मौके पर की गई थी

Exit mobile version