पुलिस से बचने के लिए बुर्के में ड्रग्स छुपाकर ले जा रही थी महिला, दो तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने तस्करों को गंगवाल बस स्टैंड के पास से पकड़ा। एक आरोबपित पर दर्ज हैं छह मुकदमे।इंदौर। क्राइम ब्रांच ने महिला तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपाकर लाती थी। आरोपितों के खिलाफ छत्रीपुरा थाना में केस दर्ज किया है।

आरोपितों से सप्लाई करने वाले तस्करों के संबंध में पूछताछ चल रही है।डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपित शहजाद कमरुद्दीन निवासी लाबरिया भेरू और ताहिरा शराफत शाह निवासी चंदन नगर है।

पुलिस ने दोनों को गंगवाल बस स्टैंड के समीप से पकड़ा है। डीसीपी के मुताबिक, ताहिरा बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपा लाती थी ताकि पुलिस उसकी चेकिंग न कर सके। आरोपित शहजाद के विरुद्ध छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के कई पैडलर्स के नाम बताए हैं।

Exit mobile version