नोएडा में पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क चार अरब का ट्रांजैक्शन मिला,दुबई से हो रहा था ऑपरेट, 16 गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महादेव बुक एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चार अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। इस मामले में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं।

वहीं, पुलिस को अब तक 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। मामले में कुल 22 खातों में मिली डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किराए के फ्लैट में चल रहा था। इस मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने भी चार दिन पहले इसी महादेव ऐप पर सट्टा खिलाने वाले 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version