- जहरीली नकली अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले गिरोह के 02 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
- गांधी नगर क्षेत्र के समर्थ रेसिडेंसी कॉलोनी में घर के अंदर बनाई जा रही थी मिलावटी जहरीली नकली अवैध शराब।
- आरोपियों द्वारा नकली जहरीली शराब से अंग्रजी एवं देसी शराब बनाने एवं अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी के रैपर और बोतल का उपयोग कर बोतल में नए ढक्कन पैकिंग कर करते थे नकली शराब का निर्माण।
- कार्यवाही में आरोपियो के कब्जे से लगभग करीब 600 लीटर जहरीली नकली अवैध शराब, प्रेशर मशीन, शराब के ढक्कन, प्लास्टिक के खाली क्वार्टर , हॉलमार्क , इलेक्ट्रिक तोल कांटा, , रेपर आदि जप्त ( कुल अनुमानित कीमत 06 लाख रुपए) ।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ अवैध रूप से बनाने व तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को अवैध शराब निर्माण एवं अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गांधीनगर क्षेत्र के समर्थ रेजीडेंसी कॉलोनी में अवैध रूप से मिलावटी जहरीली नकली शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है, सूचना पर विश्वास करते, क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा,आरोपीयो का नाम पूछते बताया (1).अमित कुमार जैन उर्फ सोनू निवासी समर्थ रेसिडेंसी गांधीनगर इंदौर, (2). आनंद जटिया निवासी गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा,इंदौर का होना बताया।
आरोपी से वैध लाइसेंस के संबंध में पूछने पर नही होना बताया और अवेध रूप से अंग्रजी एवं देसी जहरीली नकली शराब बनाकर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब की तस्करी करना कबूला।
जिसपर क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपीयो के कब्जे से कुल 96 बोटल रॉयल स्टेज अंग्रेजी नकली शराब, 35–35 लीटर की 10 प्लास्टिक केन में भरी हुई स्प्रिट, 04 प्लास्टिक केन भरी 100 लीटर नकली शराब ,185 क्वार्टर देशी मसाला, 73 क्वार्टर प्लेन मदिरा जहरीली नकली शराब, प्रेशर मशीन, अंग्रजी रॉयल स्टेज शराब का ढक्कन 612 नग, 864 नग प्लास्टिक के खाली क्वार्टर के 5000 नग,1200 नग हॉलमार्क , इलेक्ट्रिक तोल कांटा, 1275 नग ढक्कन, 2000 नग ढक्कन, 4800 नग रेपर, एल्कोमीटर, थर्मामिटिर, हाइड्रोमिटीर आदि (कुल अनुमानित कीमत 06 लाख रुपए) जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 420,467,468,471,34 भादवी एवं 34(1), 34(2), 49ए आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
