इंदौर | रविवार को निगम की टीम ने 150 किलो पॉलिथीन जब्त कर जय अंबे ट्रांसपोर्ट पर 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया। निगमायुक्त हर्षिका सिंह के निर्देश पर सीएसआई पंकज शर्मा व सहायक सीएसआई करतार सिंह राजपूत ने लोहा मंडी ब्रिज के पास लोडिंग टाटा एसीई को अमानक स्तर की पॉलिथीन ले जाते देखा।
उसे रुकवाया और देखा तो उसमें 150 किलोग्राम पॉलिथीन पाई गई। संबंधित जय अंबे ट्रांसपोर्ट पर 20 हजार रुपए का फाइन किया गया। जब्त पॉलिथीन को जोन 18 के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर रखा गया।
