दिल्ली पुलिस ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए, एक शख्स गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उत्तरी दिल्ली पुलिस ने 28 पिस्टल और 154 कारतूस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी से एक बड़ा गैंगवार टल गया है. आरोपी ललित बागपत का रहने वाला है और वह प्रदीप कासनी गैंग से जुड़े बिंटू को सिविल लाइंस इलाके में हथियार सप्लाई करने आया था. पुलिस रेड के दौरान ललित मौके से भागने में कामयाब रहा लेकिन बिंटू पकड़ा गया.

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि काला गैंग के लोग प्रदीप कासनी की हरियाणा की पुलिस की कस्टडी में कोर्ट में उसकी पेशी के दौरान हत्या करने की फिराक में थे. प्रदीप कासनी गुरुग्राम की जेल में बंद है.

हरियाणा पुलिस ने हत्या की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए काला गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास में बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे

प्रदीप कासनी गैंग का बिंटू बड़ी मात्रा में हथियार इकट्ठे करके काला गैंग का खात्मा करना चाहता था. बिंटू पर सात मामले दर्ज हैं. इस मामले में ललित की तलाश जारी है.

- Advertisement -
Exit mobile version