दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में आधी रात हुई फायरिंग, सिर में गोली लगने से युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में बीती रात 1.30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक शख्स पर गोलीबारी हो गई। इस हमले में युवक के सिर पर गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन की पीसीआर को बीती रात लगभग 1.40 बजे गोलीबारी की कॉल मिली।

मृतक की पहचान समीर (30) निवासी चिटला गेट चावड़ी बाजार, दिल्ली के रूप में हुई है। समीर के सिर में गोली लगी थी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि कोई लड़का घटनास्थल पर पहुंचा था और उसने समीर पर गोली चला दी जिसमें से एक उसके सिर पर लग गई और समीर की मौत हो गई।

- Advertisement -

यह घटना या-रब-चला-दे होटल के बाहर हुई है और मृतक होटल मालिक का साला है। पुलिस ने उचित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version