टोल प्लाजा नहीं, गुंडागर्दी का अड्डा कहिये जनाब, पति-पत्नी को दौड़ाकर दौड़ाकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पहले एक पति पत्नी व टोल कर्मचारियों में कहासुनी का मामला सामने आया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी गई।

सोनीपत। टोल प्लाजा नहीं, गुंडागर्दी का अड्डा कहिये जनाब, ये हम नहीं नेशनल हाई-वे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों का कहना है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक दम्पति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है जो भिगान टोल प्लाजा का है। वीडियो में टोल कर्मी महिला को बालों से घसीटते नजर आ रहे हैं और दूसरे उसके पति और महिला पर डंडे बरसा रहे हैं।

वीडियो में महिला चिल्लाते हुए कह रही है कि इन टोल कर्मियों ने उसे गलत तरीके से छुआ। लेकिन टोल कर्मी वहीँ नहीं रुकते और गंदी गंदी गलियां देते हुए नजर आते हैं। महिला बार बार अपने पति को बचाने का प्रयास करती है तो टोलकर्मी कभी उसे लात घूसों से तो कभी बालों से घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। टोल कर्मचारियों ने दोनों को सिर्फ इस वजह से पीटा क्योंकि उनकी गाडी गलत दिशा से आ रही थी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टोलकर्मी पति पत्नी दोनों को लात घूसे और डंडे मार रहे हैं।

यह मामला मुरथल पुलिस के संज्ञान में आया है, लेकिन किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, तो पुलिस ने भी केस निपटा दिया। मुरथल टोल प्लाजा से जुड़े इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार टोल पर गलत दिशा से चल कर आ रही थी, जिसके बाद टोल कर्मियों व कार सवार व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। जिसके चलते टोल कर्मियों ने कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर टोल कर्मियों ने कार में सवार महिला के साथ भी मारपीट कर दी।

- Advertisement -

अपने आप को साफ़ दिखाने के लिए गुंडा प्लाजा यानि भिगान टोल प्लाजा के प्रबंधक दीदार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कार में सवार व्यक्ति व महिला पति-पत्नी थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और गलत दिशा से गाड़ी चला कर आ रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने टोल कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की और उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना मुरथल पुलिस को भी दी थी, लेकिन कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार की तो दोनों पक्षों का आपस मे समझौता हो गया था।

इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पहले एक पति पत्नी व टोल कर्मचारियों में कहासुनी का मामला सामने आया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी गई।

लेकिन आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है नेशनल हाई-वे 44 पर स्थित भिगान टोल के कर्मचारी कभी किसी सांसद के साथ उलझते हुए नजर आते हैं तो कभी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए। आये दिन इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों से मारपीट और गाली गलौच इन कर्मियों के लिए आम बात है। खासकर दूसरे राज्य से आने वाले लोगों के साथ ये टोलकर्मी सबसे अधिक बदतमीजी करते हैं।

Exit mobile version