पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व जैन समाज मना रहा है। इसी कड़ी में पीपली बाजार के लाल मंदिर में श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान, मनोहारी अंगरचना और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसके लाभार्थी थे गुलाब बोथरा परिवार। यहां इतना शानदार आयोजन गुलाब जी बोथरा परिवार की ओर से हुआ कि हर कोई नाकोड़ा भैरव की भक्ति में डूब गया।
संस्कार, सेवा, समर्पण की भावना के लिए गुलाब जी बोथरा का परिवार पहचाना जाता है। यह परिवार श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान, भव्य आरती के लिए लाभार्थी बना। पीपली बाजार के लाल मंदिर में यह भव्य आयोजन हुआ। पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व के तहत लाल मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी कड़ी में बोथरा परिवार ने नाकोड़ा भैरव चालीसा का पाठ रखा। यहां नाकोड़ा भैरव की बहुत ही मनोहारी अंगरचना भी हुई। उसके बाद भव्य महाआरती की गई। गुलाब-सीमा, निखिल-नयन, यश-रूचिका, अलिष्का बोथरा के साथ पूरा बोथरा परिवार नाकोड़ा भैरव की भक्ति में डूब गया। यहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने नाकोड़ा भैरव की महाआरती की। उसके बाद बोथरा परिवार ने प्रसादी वितरण किया। पूरा माहौल भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। गुलाब-सीमा बोथरा, निखिल-नयन, यश-रूचिका, अलिष्का बोथरा ने नाकोड़ा भैरव की महाआरती की। पयुर्षण पर्व के तहत नाकोड़ा भैरव की महाआरती का मौका मिलने का सौभाग्य बोथरा परिवार को मिला। मीडिया से चर्चा में बोथरा परिवार के लोगों ने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि महाआरती का लाभ हमारे परिवार को मिला। उल्लेखनीय है कि बोथरा परिवार इसी तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए पहचाना जाता है।
