केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को भोजशाला मे दर्शन पूजन पश्चात लालबाग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को धार पहुंचेंगे। जहां पर वे भोजशाला के दर्शन/ पूजन पश्चात लालबाग सभा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे ।उक्त जानकारी देते हुए धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि श्री शाह दोपहर 4 बजे हेलीकॉप्टर से धार पुलिस हेलीपैड पहुंचेंगे । इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर 4.15 धार स्थित भोजशाला पहुंचेंगे वे दर्शन /पूजन कर 4:30 लालबाग सभा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।इस दौरान श्री विक्रम वर्मा, श्री मनोज सोमानी सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे। जनसभा पश्चात 5.25 पर धार हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version