इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़वाली चौकी पर पिछले दिनों विशेष वर्ग समुदाय द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
गौरतलब है कि पिछले दिनों पठान मूवी रिलीज होने के बाद काफी हंगामा इंदौर शहर में सामने आया था जिसे लेकर विशेष वर्ग समुदाय द्वारा बड़वाली चौकी पर बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी पूरे मामले में पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वहीं पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल पहुंचा दिया गया है।
