देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: September 2023

अपनी मौसी के घर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…
Indore

अपनी मौसी के घर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

इन्दौर की सराफा थाना पुलिस ने ऐसे तीन चोरों को गिरफ्तार किया जिन्होंने अपनी ही मौसी के घर से कार , मोबाइल और नगदी चोरी की थी पकड़े गए तीनो आरोपीयो को पुलिस ने…

September 15, 2023 · 1 min read
गांधीनगर थाना क्षेत्र में सुने घर को बनाया निशाना नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर चोर फरार

Indore

गांधीनगर थाना क्षेत्र में सुने घर को बनाया निशाना नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर चोर फरार

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर का है जहां विजेंद्र शर्मा नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं घर पर ताला लगा हुआ था उसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखें नगदी रुपए और सोने के जेवर चुराकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं उसका भाई जब लौट कर आएगा तो और भी चोरी हुए समान की लिस्ट प्रस्तुत करने की बात कही गई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक विवाद मे नया मोड आया फरियादी को बनाया आरोपी

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक विवाद मे नया मोड आया फरियादी को बनाया आरोपी

इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक विवाद में नया मामला सामने आया है इसमें जो पुलिस द्वारा फरियादी बनाया गया था उसे यह आरोपी बनाया गया है पुलिस नें तफिश के आधार पर इस मामले मे फेरबदल कर दोबारा पुलिस नें 307 एवं अन्य धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया है।

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर पैकिंग कर बेच रहे थे डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल

Indore

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर पैकिंग कर बेच रहे थे डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो ब्रांडेड कंपनी के नाम का उपयोग कर उसमें नकली माल भरकर मार्केट में बेच रहे थे पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपए का नकली इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल बरामद किया है जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कंपनी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके नाम का इस्तेमाल कर नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में दबिश दी जहां क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम के नकली इलेक्ट्रिक वायर व अन्य इलेक्ट्रिक माल पुलिस को मिला है डीसीपी के मुताबिक मौके से दो आरोपी नरेंद्र और जगदीश नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसे बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद किया गया है डीसीपी ने बताया कि यह इतना घातक है कि अगर इसका उसे किया जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है पकड़े गए आरोपी नकली माल दिल्ली से लाना बता रहे हैं और इंदौर में लाकर इसमें ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में पैक कर इसे मार्केट में खपा रहे थे पकड़े गए आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यापारी के 35 लाख रुपए करवाए वापस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Indore

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यापारी के 35 लाख रुपए करवाए वापस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं पूरे मामले में एक स्क्रैप व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई थी जिसे पुलिस ने निराकरण करते हुए व्यापारी के रुपए रिफंड करवा दिए हैं जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि महू के रहने वाले सागर नमक स्क्रैप व्यापारी ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेसबुक पर ऐल्युमुनियम स्क्रैप खरीदने के लिए पर एक ऐड देखा था जिसके आधार पर उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और उसे व्यक्ति ने कुछ अमाउंट भेजने के लिए सागर को कहा जिसके आधार पर उन्होंने 35 लख रुपए उसे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए इसके आधार पर उक्त व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर सागर को भेज दिया कि आपका माल लोड किया जा रहा है समय रहते जब माल नहीं पहुंचा तो उन्हें यह लगा कि अब वह धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच इंदौर की मदद ली क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस अकाउंट में रुपए गए थे उसे अकाउंट को फ्रिज करवा कर फरियादी को 35 लाख रुपए रिफंड भी करवा दिए गए हैं वही इस तरह की शिकायतों का निराकरण करवाते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा अब तक ढाई करोड रुपए लोगों के रिफंड करा चुकी है आम लोगों से अपील की है कि उनके साथ साइबर संबंधी धोखाधड़ी होती है तो वह तुरंत साइबर के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाये और संबंधित हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाये

भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए प्रयासरत है तो कांग्रेस पार्टी भी फिर से अपना परचम लहराना चाहती

MadhyaPradesh

भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए प्रयासरत है तो कांग्रेस पार्टी भी फिर से अपना परचम लहराना चाहती

विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है! गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र यूं तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है! परिसीमन के बाद यहां की स्थिति काफी बदल चुकी है! भाजपा अपना गढ़ बचाने के लिए प्रयासरत है..तो कांग्रेस पार्टी भी इस विधानसभा में फिर से अपना परचम लहराना चाहती है।

TimeNewsIndore

Indore

महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई।

चन्द्रयान 3 की सफलता पर इसरो व मान. प्रधानमंत्री जी के प्रति बधाई देते हुए, धन्यवाद किया ज्ञापित इंदौर में बनेगी चन्द्रयान 3 की रेल्वे स्टेशन के पास बनेगी प्रतिकृति मेयर आईडिया चैलेंज- शहर में विकास की दृष्टि से नागरिको से लेगे आईडिया, चयनित को मिलेगा पुरस्कार सितम्बर 2016 तक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होगे विनियमित हिन्दी दिवस पर शहर किसी एक गली में हिन्दी में लगाएगे पटिटका डॉक्टरो को नही बनाना होगा टेªड लायसेंस गणेशोत्सव की झांकी निर्माण हेतु मिलो को 1 लाख से बढाया 2 लाख की अनुदान राशि 58 करोड से अधिक के विकास कार्यो व अन्य कार्यो की स्वीकृति सौर उर्जा को बढाने के लिये भवन अनुज्ञा व संपतिकर में छूट हेतु बनाएगे बॉयलॉज प्रधानमंत्री आवास योजना के 834 ईडब्ल्युएस व एलआईजी के हितग्राहियो को आवासीय इकाईयों का आवंटन सैफी नगर में उद्यान का नामकरण कर डॉ. सैयदना साहब करने की स्वीकृति, सत्य साईं चौराहे पर संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की प्रतिमा एवं मालवीय पेट्रोल पंप के पास महान योद्धा वीर हरि सिंह नलवा की होगी प्रतिमा स्थापित इंदौर दिनांक 13 सितंबर 2023।

द बर्निंग ट्रेन बनने से बची, मेमू पेसेंजर ट्रेन दाहाेद के समीप जेकाेट स्टेशन पर लगी काेच में आग.

Gujrat

द बर्निंग ट्रेन बनने से बची, मेमू पेसेंजर ट्रेन दाहाेद के समीप जेकाेट स्टेशन पर लगी काेच में आग.

शुक्रवार को दाहोद के समीप जेकोट स्टेशन पर मेमू पैसेंजर ट्रेन के पीछे के दो कोच में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1 तस्कर को क्राईम ब्राँच ने किया गिरफ्तार

Indore

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1 तस्कर को क्राईम ब्राँच ने किया गिरफ्तार

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी मात्रा में ड्रग ड्रग सहित सप्लायर को पकड़ा है उसके पास से 20 लख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की गई है पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है कि आरोपी ड्रग्स कहां से ला रहा था और किस बेचने जा रहा था।

TimeNewsIndore

Indore

पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत पर 34 लाख कराए रिफंड…

एडवांस पेमेंट के रूप में किया था ऑनलाइन फ्रॉड । इंदौर - क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन पोर्टल पर सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायते प्राप्त हो रही है।

↑