देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

क्रेडिट कार्ड में रीवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर दो लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी
Indore

क्रेडिट कार्ड में रीवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर दो लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी

इंदौर में क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट अकाउंट में रिडीम कराने के नाम पर 2 लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है, जिनसे आरोपियों के द्वारा लिंक के माध्यम से…

August 9, 2023 · 1 min read
लसूड़िया क्षेत्र में माँ से विवाद के बाद बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान

Indore

लसूड़िया क्षेत्र में माँ से विवाद के बाद बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां पर माँ से विवाद होने के बाद बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जान शुरू कर दी है आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के केलोद हाला रेलवे क्रॉसिंग का है जहा क्षेत्र के रहने वाले गोलू ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली गोलू के भाई ने बताया कि उसका घर में मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला और उसने आत्महत्या कर ली हमें आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पूरी घटना की जानकारी दी गोलू सुपरवाइजर का काम करता था लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India News

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों से 40 लाख रुपये मूल्य की 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जहाँ तस्कर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे।

TimeNewsUjjain

Ujjain

महाकाल मंदिर क्षेत्र की होटलों पर गलत नाम तो एफआईआर!

उज्जैन महाकाल मंदिर क्षेत्र की होटलों के बोर्ड पर संचालक या प्रोपराइटर का नाम जरूरी होगा। बोर्ड पर नाम गलत लिखा मिलने पर एफआईआर जैसी कार्रवाई हो सकती है।

इंदौर में जेलर ने टूटी कमर देख आरोपी को लौटाया मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाओ तभी लेंगे

Indore

इंदौर में जेलर ने टूटी कमर देख आरोपी को लौटाया मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाओ तभी लेंगे

दौर में युवक को एमवाई में भर्ती नहीं कर रहे हैं जेल वाले अंदर नहीं ले नहीं रहे जिसके बाद कई घंटों के चलते अभी भी बदमाश युवक एंबुलेंस में ही घायल युवक इंदौर के जिला जेल के मेन गेट पर एंबुलेंस में लेटा हुआ है और परिजन काफी परेशान हो रहे हैं बदमाश युवक तीसरी मंजिल से गिरने के कारण हुआ था घायल दरअसल इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में लिस्टेड बदमाश मुल्ताजिम उम्र 19 वर्षीय पर अवैध वसूली और मारपीट संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था इस पूरे मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह न्यायालय में पेश हो गया जहां से उसे जेल का वारंट काटा गया था लेकिन घायल अवस्था में जब उसे जेल ले जाया गया तो जेल अधिकारियों ने उसे अंदर लेने से मना कर दिया इसका कारण यह था कि उसका पीठ मैं चोट के कारण हुआ एंबुलेंस से जेल पहुंचा था जहां से उसका मेडिकल मांगा गया लेकिन मेडिकल का कोई कागज ना होने कारण उसे अंदर नहीं लिया गया फिर देर रात उसे एमवायअस्पताल ले जाया गया जहां देर रात होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया जहां से दोबारा उसे जेल के गेट पर लाकर एंबुलेंस में ही इंताजर कर रहा है देखना होगा कि न्यायालय के आदेश का किस तरह से अधिकारी पालन कर पाते हैं परिवार का कहना है कि पिछले दिनों तीसरी मंजिल से गिरने के कारण युवक घायल हो गया था तभी से उसका इलाज चल रहा था

केंसर बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Indore

केंसर बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

इंदौर में लगातार आत्महत्या का सिलसिला बढ़ता जा रहा है ऐसा ही मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां कैंसर बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का हे यहां की रहने वाली सुनीता नामक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक सुनीता कैंसर की बीमारी से परेशान थी जो कुछ माह पूर्व बीमारी से परेशान होकर वृंदावन भी भाग गई थी जिसे परिजन इंदौर लाकर इलाज करवा रहे थे लेकिन अत्यधिक परेशान होने का कारण उसने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

इंदौर में जिला जेल का वीडियो हुआ वायरल नशीली दवा का वीडियो में हुआ जिक्र

Indore

इंदौर में जिला जेल का वीडियो हुआ वायरल नशीली दवा का वीडियो में हुआ जिक्र

इंदौर में छोटे-बड़े तमाम अपराध नशे की लत और नशे के कारोबार के कारण ही सामने आते हैं और ऐसा ही एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो जिला जेल से सामने आया है पूरे मामले में जेल उपाधीक्षक ने जांच की बात कही है इंदौर के जिला जेल में आए दिन बदमाशों के छोटे-बड़े अपराध सामने आते हैं और इसी के तहत सोशल मीडिया पर वायरल जिला जेल का एक वीडियो जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए नजर आ रहा है और इसी के तहत बताया जा रहा है कि हैदर और इमरान नमक चंदन नगर के दो युवक जिला जेल में पिछले दिनों मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे यहां उन्होंने इम्नु उर्फ इमरान नामक बदमाश से मुलाकात की और एक वीडियो भी बनाया जिसमें नशीली दवा को लेकर बातचीत की गई थी और फिर बदमाशों ने जेल के बाहर भी अपने तमाम साथी बदमाशों के छूटने की दुआ मांगी और यह दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं क्योंकि मुलाकात करने वाले स्थान तक मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंध है लेकिन उसके बावजूद इसकी जांच की जा रही है वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने जिस नशेड़ी दवा की बात कही है उसको लेकर भी जिला पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

गांधीनगर के ऐलन सिटी कॉलोनी में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं कलश यात्रा

Indore

गांधीनगर के ऐलन सिटी कॉलोनी में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं कलश यात्रा

, मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र के एलएनसीटी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है वही भागवत कथा के पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा में माता बहनों ने सर पर कलश रखकर वह माता की चुनरी लिए यात्रा में नजर आई यात्रा मार्ग पर कई जगह श्रीमद् भागवत कथा की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया इस दौरान बैंड बाजे घोड़े बग्गी एवं भजन मंडल के साथ यात्रा प्रारंभ की गई विगत कई वर्षों से आयोजन एलएनसीटी परिसर में किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र की जनता के साथ साथ दूर से भी भक्त श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने आते हैं और भगवान के श्री चरणों में अपनी मुराद पाते हैं ,

जीपीएफ की राशि नहीं मिलने पर नर्स ने कराया मुंडन चिकित्सा अधिकारियों पर लगाएं रिश्वत के आरोप

MadhyaPradesh

जीपीएफ की राशि नहीं मिलने पर नर्स ने कराया मुंडन चिकित्सा अधिकारियों पर लगाएं रिश्वत के आरोप

शाजापुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें सिविल अस्पताल की एक नर्स ने अपनी जीपीएफ की राशि नहीं मिलने से परेशान होकर अपना मुंडन करवा लिया।

सुखलिया स्थित श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण

Indore

सुखलिया स्थित श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण

सुखलिया स्थित श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण और पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजित किया गया है,,9 से 15अगस्त तक होने वाले इस आयोजन में पण्डित हर्षित शास्त्री द्वारा कथा श्रवण करवाई जायेगी,, अयोजन के संयोजक सुरजीत सिंह वालिया ने बताया कि सुखलिया स्थित श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण और पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजित किया गया है,, जिसके पहले दिन शिव महापुराण को शोभायत्रा के रुप में मन्दिर तक लाया गया,, इस मौक़े सैकडों महिलाएं शामिल हुए,, प्रतिदिन 3 बजे से कथा सुनाई जाएगी,,,

↑