देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: July 2023

रविंद्र नाट्य ग्रह में करीब 1200 बच्चों को लैपटॉप के लिए राशि के सर्टिफिकेट वितरित किए
Indore

रविंद्र नाट्य ग्रह में करीब 1200 बच्चों को लैपटॉप के लिए राशि के सर्टिफिकेट वितरित किए

एमपी बोर्ड में 12वीं की परीक्षा 75% से अधिक नंबरों से पास होने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 हजार की राशि लैपटॉप के लिए उनके खातों में दी जा रही…

July 20, 2023 · 1 min read
तंत्र विद्या की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Indore

तंत्र विद्या की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

तांत्रिक विद्या की आड़ में विवाहित महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को, परदेशी पूरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पूर्व आईएएस के घर चोरी मामले मे बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर

Indore

पूर्व आईएएस के घर चोरी मामले मे बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर

हाल ही में इंदौर की पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अधिकारी रेनू पंत के घर नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को घर के कमरों में बाहर से कमरों के गेटों को बंद कर बंधक बनाकर अलमारियों में रखे जेवरात और नगदी लेकर भाग निकले थे इस घटना में पुलिस के हाथ सीसीटीवि तो लगे हैं लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं हाल ही में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है पूर्व आईएएस के घर या चोरी की वारदात कनाडिया थाना क्षेत्र के संपत फार्म में रविवार की रात सामने आई थी जब पूर्व अपर कलेक्टर अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी वही बेटी दामाद ऊपरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे लेकिन बंगले के पीछे से नकाबपोश बदमाश बंगले में हथियार लेकर पहुंचे और पहले नीचे सो रहे दंपति के कमरे का गेट बाहर से बंद किया जब दामाद को बदमाशों की आहट सुनाई दी तो उनको भी बदमाशों ने गेट बंद कर दिया था लेकिन परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए कमरे में ही चुपपी बनाए रखी लेकिन बदमाश अलमारियों का लॉक तोड़ जेवरात और नगदी लेकर भाग निकले थे बाद में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि यह बाहरी गैंग भी हो सकती है जो फुटेज सीसीटीवी में संदिग्ध बदमाशों की नजर आए उनकी तलाश की जा रही है

भंवरकुआ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने खाया कीटनाशक पदार्थ इलाज के दौरान हुई मौत

Indore

भंवरकुआ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने खाया कीटनाशक पदार्थ इलाज के दौरान हुई मौत

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने घर में ही कीटनाशक पदार्थ खा लिया जिसे परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है मामला भवरकुआ थानां क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली पार्वती बाई नामक महिला ने घर मे रखी कीटनाश दवाई खा ली जिसे परिजन ने पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था वंहा से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई म्रतक महिला के भाई के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थी वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी महिला के भाई ने बताया कि वह अमावस पूनम के दिन उसे पागलपन के दौरे पड़ते थे जिससे वह परेशान थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से खुद को पुलिसवाला बताकर लोगों से की पैसों की मांग

Indore

आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से खुद को पुलिसवाला बताकर लोगों से की पैसों की मांग

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में खुद को पुलिस वाला बताकर राजीनामा कराने के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है, जिस पीड़ित पक्ष के द्वारा लसूड़िया थाने पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एनएन म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन सावन के गीतों की हुई प्रस्तुतियां दुआ सभागृह में हुआ आयोजन

Indore

एनएन म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन सावन के गीतों की हुई प्रस्तुतियां दुआ सभागृह में हुआ आयोजन

,बुधवार रात प्रीतमलाल दुआ सभागृह में एनएन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा "सावन का महीना पवन करे शोर" शीर्षक से संगीत की महफिल सजाई गई।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Indore

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के छत्रीबाग का है यंहा के साई मंदिर के पास रहने वाले शिव कांत सिंह नामक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक शिवकांत सराफा में छोले टिकिया और पनीर टीका का ठेला लगाता था सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है परिजन के मुताबिक वह सुबह 4:00 बजे तक अपनी मां से बात कर रहा था सुकांत मूलतः पन्ना जिले के अजयगढ़ का रहने वाला था बत्तख शिवकांत के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

मंडलेश्वर से इंदौर आ रहे तीन दोस्तो को एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर एक युवक की मौत

Indore

मंडलेश्वर से इंदौर आ रहे तीन दोस्तो को एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर एक युवक की मौत

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही एक मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां तीन दोस्त मंडलेश्वर नहाने गए थे कभी लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है दरअसल पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है जहां तीन दोस्त अनिल संतोष और मनोज मंडलेश्वर से इंदौर आ रहे थे तभी एक्टिवा सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें तीनों दोस्त नीचे गिर गए थे मनोज नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं पुलिस को सूचना दी गई और सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

TimeNewsWorld

World

अमेरिकी सैनिक बॉर्डर पार कर नॉर्थ कोरिया में घुसा:किम जोंग की सेना ने पकड़ा; साउथ कोरिया में भी 2 महीने जेल में रहा चुका

साउथ कोरिया में तैनात अमेरिका का एक सैनिक 18 जुलाई को बॉर्डर पार कर नॉर्थ कोरिया चला गया। यहां उसे तानाशाह किम जोंग उन के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।

TimeNewsDelhi

Delhi

बढ़ा यमुना का जलस्तर, निगम बोध घाट में आज से अंतिम संस्कार शुरू; पौधारोपण पर रोक

हिमाचल और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के कारण हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवार रात से यमुना एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है।

↑