देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: June 2023

लाडली बहना योजना अब अपने अंतिम चरण में योजना का स्वीकृति पत्र हितग्राही महिलाओं को सौप रहे
Indore

लाडली बहना योजना अब अपने अंतिम चरण में योजना का स्वीकृति पत्र हितग्राही महिलाओं को सौप रहे

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना अब अपने अंतिम चरण में है ,, पात्र महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचे इससे पूर्व ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री सांसद…

June 5, 2023 · 1 min read
इंदौर के नजदीक खुडैल थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म युवक के खिलाफ केस दर्ज

Indore

इंदौर के नजदीक खुडैल थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म युवक के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर के नजदीक खुडैल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि जिसकी पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई थी फरियादी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी एक युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ महाराष्ट्र लेकर गया वही शादी का झांसा देकर लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया वहीं युवक ने पीड़िता को बस में बिठाकर खुडैल भेज दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई और परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Indore

मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

डीबीएच छात्रा का मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में घटना के दौरान राहगीरों को दिखाया था चाकू बाइक छोड़कर हुए बदमाश फरार बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस में दोनों बदमाशों पकड़ा पूर्व में भी है अपराधिक रिकॉर्ड नशे के लिए करते थे मोबाइल स्नेचिंग की घटना।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा दिनदहाड़े सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी नकदी लेकर फरार

Indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा दिनदहाड़े सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी नकदी लेकर फरार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों द्वारा दिनदहाड़े सुने घर को निशाना बनाया और सोने चांदी के आभूषण और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है यहां के कालानी नगर में रहने वाले राहुल अग्रवाल नामक युवक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने परिवार के साथ रविवार होने की वजह से घूमने गए थे उसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए घर में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी रुपए लेकर चोर फरार हुए हैं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है

नाम बादल कर युवती से दोस्ती की और फिर शादी के लिए बनाया दबाव आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

Indore

नाम बादल कर युवती से दोस्ती की और फिर शादी के लिए बनाया दबाव आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

इंदौर के थाना में थाना तुकोगंज में फरेब देने का फिर एक मुकदमा दर्ज हुआ पीड़िता ने अपनी फरियाद में पुलिस को बताया कि अपना धर्म छुपा कर नाम बदलकर उससे दोस्ती की गई और फिर शादी के लिए बनाया गया था पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले में विवेचना जारी है… पुलिस थाना तुकोगंज में लाला उर्फ अरबाज नामक व्यक्ति ने धोखा देकर उसे दोस्ती थी अपना धर्म छुपाया और दोस्ती गहरी होने के बाद शादी के लिए दबाव भी बनाया अरबाज की असलियत सामने आने के बाद पीड़िता उससे दूर हुई तो फिर शुरू हुआ डराने और धमकाने का सिलसिला परेशान पीड़िता ने पुलिस की शरण लेते हुए पूरा घटनाक्रम विस्तार से बताया हो पुलिस तुकोगंज मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की ओर अब मामले में बारीकी से जांच की जा रही है…

पेट्रोल डलवा कर की रेकी 15000 पंप कर्मी से छीन कर हुए फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Indore

पेट्रोल डलवा कर की रेकी 15000 पंप कर्मी से छीन कर हुए फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार की है दोनों ही आरोपी इतने अधिक शातिर थे कि उन्होंने पहले पेट्रोल भरवा कर पंप पर रखी थी… मौका पाकर दोनों ही बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के पास रखे हुए ₹15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है ग्रामीण एसपी हितिका वासल के अनुसार घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है जब चोरल के समीप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के कर्मचारी दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि दो अज्ञात बदमाश उनके पेट्रोल पंप पर आए और पहले ₹500 का पेट्रोल डलवा कर उन्होंने पेट्रोल पंप पर रेकी की जहां उन्हें पेट्रोल पंप पूरा सुना दिखा उन्होंने तुरंत दीपक से ₹15000 छीन और वहां से फरार हो गए दीपक द्वारा तुरंत सिमरोल पुलिस को सूचना दी गई जहां पर सूचना के बाद दोनों ही बदमाश अजहर और शकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से लूटा रुपया पर भी बरामद हुए हैं

इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र मे आदतन बदमाश द्वारा लोगो के साथ मारपीट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र मे आदतन बदमाश द्वारा लोगो के साथ मारपीट पुलिस ने किया गिरफ्तार

भंवरकुआं पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो क्षेत्र का आदतन बदमाश है जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं बदमाश द्वारा क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट लिया था लेकिन उसके बावजूद भी वह आस-पास के लोगों के साथ मारपीट कर रहा था शिकायत के बाद पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार किया जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश अमित सोनकर उर्फ अमित काला को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा तीन इमली ब्रिज के नीचे एक अस्थाई रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है लेकिन वह आस-पास के दुकानदारों के साथ मारपीट कर दादागिरी जमा रहा था इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी वहीं रविवार सुबह आरोपी अमित सोनकर उर्फ अमित काला को गिरफ्तार किया गया है आरोपी क्षेत्र का लिस्ट बदमाश है जिस पर पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं

कारोबारी से 20 लाख की फिरौती मांग रहा था आरोपी, एक्सीडेंट देखा तो दिमाग में आया ब्लैक मेलिंग का प्लान

Indore

कारोबारी से 20 लाख की फिरौती मांग रहा था आरोपी, एक्सीडेंट देखा तो दिमाग में आया ब्लैक मेलिंग का प्लान

यह कहानी शायद फिल्मी है…… फिल्म मैं जैसे किसी हादसे को कोई व्यक्ति देख लेता है और फिर व्यक्ति को ब्लैकमेल करने लगता है ऐसा ही एक हादसा इंदौर के समीप बेटमा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मल्हारगंज पुलिस ने एक महिला तस्कर को 1 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा

Indore

मल्हारगंज पुलिस ने एक महिला तस्कर को 1 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा

इंदौर मल्हारगंज पुलिस ने एक महिला तस्कर को 1 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है लंबे समय से उसकी शिकायत मिल रही थी मल्हारगंज थाने में पदस्थ उप निरीक्षक हनुमान सिंह जादौन के अनुसार पकड़ी गई महिला का नाम सीमा पति संजय कसेरा निवासी पीलिया खाल बड़ा गणपति है कल महिला को पंचकुइयां रोड भूतेश्वर नाले के पास से पकड़ा गया उसके बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी उसके पास 1 लाख की ब्राउन शुगर मिली है वह नशा सप्लाई का काम करती है उससे उन लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है जो बड़ी मात्रा में शहर में नशा सप्लाई कर रहे हैं

दवा गोडाउन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

दवा गोडाउन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर के राउ थानां क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक दवाई गोडाउन में चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमे गोडाउन के कर्मचारियों द्वारा ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था पूरे मामले में आज चोरी करने वाले चार कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चुराया गया माल भी बरामद किया गया है मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है जहां इंडस्ट्रियल एरिया में दवाई का गोडाउन संचालित करने वाले फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दवाई के गोडाउन से कुछ माल चोरी गया है जो वहीं के कर्मचारियों द्वारा चुराया गया है घटना सीसीटीवी मे भी कैद हुई थी जिसके आधार पर पुलिस ने 4 कर्मचारी अनिल नागर वीरेंद्र सिंह ठाकुर कमल सिंह चौहान और आकाश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है और इन से चुराया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है

↑