देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

हर्षोल्लास से मनाई ईद सदर बाजार ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा
Indore

हर्षोल्लास से मनाई ईद सदर बाजार ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा

एंकर- ईद उल फित्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत इंदौर की सबसे बड़ी सदर बाजार ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की…

April 22, 2023 · 1 min read
महू के समीप जानापाव श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर विधायक शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी

Indore

महू के समीप जानापाव श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर विधायक शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी

ब्राह्मण गौरव भगवान परशुराम जयंती पर इंदौर में जहां कहीं चल समारोह व धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, तो वही महू के समीप जानापाव श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर विधायक संजय शुक्ला ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इंदौर के नलिया बाखल में 100 साल पुराने मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया

Indore

इंदौर के नलिया बाखल में 100 साल पुराने मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया

देशभर में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के नलिया बाखल में भी तकरीबन 100 साल पुराने एक मंदिर में भगवान परशुराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने के लिए आसपास के कई लोगों ने हिस्सा लिया तो वही जमकर भगवान परशुराम की आरती भी की इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाओं के साथ ही पुरुष भी पहुंचे थे और पारिवारिक वेषभूषा में आकर उन्होंने भगवान परशुराम की आरती की और जमकर भगवान परशुराम के जयकारे भी लगाए इस दौरान मंदिर से जुड़े हुए, श्रीकृष्णराय पुरोहित उर्फ लाला गुरु बताया कि नलिया बाखल में मौजूद परशुराम भगवान का भव्य जन्म उत्सव बरसों पुरानी पध्दति के अनुसार मनाया जाता है, और इस मंदिर से पहले सर्वप्रथम एक ठेले के माध्यम से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता था उसके बाद इस मंदिर की तर्ज पर पूरे देश के अन्य ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने शोभायात्रा को अलग रूप दे दिया और आज जितने भी क्षेत्रों से शोभायात्रा निकल रही है वह सभी इसी मंदिर की देन है वहीं मंदिर में हर साल भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के दिन भव्य आरती का आयोजन किया जाता है और प्रसाद वितरण किया जाता है तो वही इस बार भी भगवान परशुराम की आरती के साथ ही संपूर्ण कल्याण की सुख और समृद्धि की कामना की है,वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन मोहन शर्मा , मुन्ना भंडारी ,गोविंद राय पुरोहित, रवि राय पुरोहित, सन्दीप उमेश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज इकठ्ठा हुआ और भव्य आरती कर सम्पूर्ण समजा की सुख समृधि की कामना की गई।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे घर के सामने एक युवक को पीटा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे घर के सामने एक युवक को पीटा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के विजय नगर में घर के सामने एक युवक को पीटा गया फरियादी राहुल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर के बाहर खड़ा होकर अन्य लोगों से बातचीत कर रहा था तभी महिला और उसका पुत्र दमन जयसवाल आया और अपशब्द कहते हुए दोनों फरियादी के साथ मारपीट की विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मां और बेटे ने डंडा उठा लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया महिला ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई रोहित सिंह बेस और देवेंद्र सुनाने महिला के साथ मारपीट की है महिला के पुत्र दमन जयसवाल बीच बचाव करने आया तो वहां भी बदमाशों ने मेरे पुत्र के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का शंखनाद सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई

Indore

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का शंखनाद सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई

,सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बापट चौराहा स्थित श्री परशुराम वाटिका में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर आरती की गई ,, कार्यक्रम आयोजक पंडित संदीप जोशी ने बताया कि ब्राह्मण गौरव पंडित रमेश मेंदोला के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित किया गया था,, जिसके लिए पिछले कई दिनों से घर-घर जाकर निमंत्रण दिए गए थे,,, शनिवार को भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर बापट चौराहा से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई ,,,इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक रमेश मेंदोला विधायक संजय शुक्ला ,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र महेंद्र सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे,,

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया

MadhyaPradesh

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा के शुजालपुर प्रवास पर शुजालपुर अभिभाषक संघ द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे 16 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Indore

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे 16 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां चौकीदारी का काम करने वाले युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां संजय उम्र 16 वर्ष जो द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नजदीक गुरुकृपा रेसीडेंसी की मल्टी का रहने वाला है वही युवक का पिता और युवक दोनों मल्टी में चौकीदारी का काम करते हैं जिसने किसी अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

TimeNewsDelhi

Delhi

 सत्यपाल मलिक के समर्थन में उतरे दिल्ली सीएम, बोले- पूरा देश आपके साथ है

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई के समन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका सपोर्ट करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

TimeNewsMumbai

Mumbai

महाराष्ट्राचे राजकारण: ‘ये जनता के सीएम’, अजित पवारांच्या समर्थनार्थ पोस्टर पुण्यात, कर्नाटकात पक्षाला बगल

मुंबई : कर्नाटकातील पहिल्या विधानसभा निवडणुकीच्या स्टार प्रचारकांच्या यादीतून राष्ट्रवादीचे नेते अजित पवार यांचे नाव वगळण्यात आले आहे. यानंतर ते पक्षाच्या बैठकीला पोहोचलेच नाहीत.

↑