2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प:आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा- अमेरिका को महान बनाना है
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा- 'अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा- ‘अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।’
इससे पहले ही ट्रम्प ने US फेडरल इलेक्शन कमेटी में पेपरवर्क सबमिट कर दिया था। चुनाव के लिए औपचारिक रूप से घोषणा करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प पहले प्रमुख दावेदार बन गए हैं। यानी 2024 में ट्रम्प का मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बार फिर कड़ा मुकाबला हो सकता है।
पहले ही कह चुके- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोग खुश होंगे
ट्रम्प ने सिओक्स सिटी में एक रैली में साफ कर दिया था कि वो 2024 में होने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन में उतरने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा था- देश को सुरक्षित बनाने के लिए, मैं दोबारा चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आप सब तैयार हो जाएं।
इसके पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोगों को खुशी होगी। सब चाहते हैं कि मैं इलेक्शन में खड़ा हो जाऊं। मेरी पॉपुलैरिटी ज्यादा है। मैं, प्रेसिडेंट कैंडिडेट पर किए जाने वाले हर तरह के पोल और सर्वे में भी आगे हूं।
मई 2022 में अमेरिकी चुनाव के लिए प्राइमरी हुई। प्राइमरी के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जाते हैं और लोकप्रियता के आधार पर फिर अपनी ही पार्टी में उम्मीदवारी पाते हैं। इसमें ट्रम्प की पार्टी बाइडेन की पार्टी से आगे रही।
घोषणा तो की, लेकिन कई अड़चनें भी
- ट्रम्प के सपोर्टर्स तो कई हैं, लेकिन वे दूसरी बार राष्ट्रपति बन ही जाएंगे, ये कहना मुश्किल है। वजह- हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने दो बार ट्रम्प पर महाभियोग चलाया। फिर 2020 में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से शिकस्त खा चुके हैं।
- ट्रम्प पर फैमिली बिजनेस की धोखाधड़ी, US कैपिटल पर हमले में उनका हाथ, 2020 के चुनाव को पलटने की कोशिश और मार-ए-लागो में डॉक्यूमेंट्स छिपाने के आरोप हैं। जिनकी जांच चल रही है। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो जीत के बावजूद उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया जाएगा।
- इसके इतर 2024 में न सिर्फ बाइडेन बल्कि कई कैंडिडेट उन्हें टक्कर देने तैयार हैं, जिनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसांटिस का नाम भी शामिल है। जिन्होंने 8 नवंबर को शानदार जीत हासिल की है।
ट्रम्प के घर से मिले न्यूक्लियर डॉक्युमेंट्स
FBI ने 9 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के आलीशान पॉम हाउस और रिसॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा था। यहां एजेंट्स को दूसरे देशों की मिलिट्री और न्यूक्लियर कैपेबिलिटी से जुड़े डॉक्युमेंट्स मिले थे। इस पर ट्रम्प ने कहा- ये डॉक्युमेंट्स मुझे फंसाने के लिए रखे गए। वो ये दिखाना चाहते हैं कि मैंने डॉक्युमेंट्स चुराकर कानून तोड़ा है।
CBS न्यूज ने कहा कि मार-ए-लीगो में FBI की रेड अमेरिका के नेशनल आर्काइव्स रिकॉर्ड यानी अमेरिका की सरकारी एजेंसी के रख-रखाव की जांच से जुड़ी है। इस एजेंसी के पास राष्ट्रपति के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होती है। आरोप है कि ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्युमेंट्स अपने साथ लेते गए थे। कई बड़े बॉक्स में यह डॉक्युमेंट्स मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं।
मिड टर्म इलेक्शन में आगे चल रही ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच अब भी कड़ा मुकाबला है। यहां ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी आगे चल रही है। उनके पास 216 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी 205 सीटें ही जीत पाई है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



