देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

संयुक्त राष्ट्र कर सकता है मध्यस्थता:फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच हो सकती है शांति वार्ता

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि सरकार फरवरी के अंत तक संयुक्त राष्ट्र में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस मध्यस्थता कर सकते हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि सरकार फरवरी के अंत तक संयुक्त राष्ट्र में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस मध्यस्थता कर सकते हैं। साथ ही कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन 2023 में युद्ध जीतने के लिए जो भी कर सकता है, वह करेगा। युद्ध में कूटनीति हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि बीते हफ्ते राष्ट्रपति जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा सफल रही। अमेरिकी सरकार ने पैट्रियट मिसाइल बैटरी तैयार करने की विशेष योजना बनाई है। छह महीने से भी कम समय में यूक्रेन इसका इस्तेमाल कर सकेगा।

दुर्घटना में तीन रूसी अधिकारियों की मौत
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। हाल ही में ड्रोन एंगेल्स एयर बेस पर यूक्रेन का ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें तीन रूसी अधिकारियों की मौत हो गई। यूक्रेन का दावा है कि इसके बाद एंगेल्स एयर बेस पर से रूस ने युद्धक विमानों का स्थान बदल दिया।

रूस की यूक्रेन को धमकी, प्रस्ताव मानें वरना युद्ध होगा
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को बातचीत का ऑफर दिया था। लेकिन अब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को अल्टीमेटम देते हुए कहा यूक्रेन की सेना हमारे कब्जे वाले क्षेत्रों से हट जाए, सैनिकों के प्रस्ताव को मान ले। उन्हें अपनी भलाई के लिए प्रस्तावों को मान लेना चाहिए, नहीं तो रूसी सेना इस पर फैसला करने में सक्षम है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
↑