देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

रूस ने यूक्रेन के डिफेंस प्लांट को बनाया निशाना:निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में भी ताबड़तोड़ मिसाइल गिराए गए

रूस-यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी रूस ने यक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए और दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को अपना निशाना बनाया।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस-यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी रूस ने यक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए और दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को अपना निशाना बनाया। यहां एक पावर डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा रूस के तरफ से राजधानी कीव और जापोरीज्जया में भी मिसाइल गिराए गए।

इससे पहले बुधवार को यूक्रेन ने रूस के एक क्रूज मिसाइल को राजधानी कीव के ऊपर हवा में ही मार गिराया था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

स्थानीय लोगों से बंकर में रहने की अपील
ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने गुरुवार को बताया कि रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल अटैक किए। जिसके बाद हवाई हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर पूरे देश में सायरन बजने लगे। उधर कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि मध्य कीव क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रही हैं।

यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइल हमलों की आशंका के बीच पोलतावा, खार्कीवस, खमेल्नित्स्की और रिव्ने क्षेत्र के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बंकर में रहने की अपील की गई है।

निप्रो शहर में रूस ने डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी हेड नकिरिलो टिमोशेंको के मुताबिक निप्रो में भी कई जगहों पर हमले की सूचना मिली। हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। यूक्रेन के पीएम डेनिस शमीहाल ने बताया कि रूस ने निप्रो में विशाल पिवडेंमाश डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी।

पिछले मंगलवार को भी दागी गई थीं मिसाइलें

इससे पहले रूस ने पिछले मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइस गिराए थे। उसने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। हमले के दौरान एक मिसाइल पोलैंड की सीमा में भी जा गिरी थी और उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। पहले इसे रूस का पोलैंड पर हमला माना जा रहा था, लेकिन बाद में पोलैंड के राष्ट्रपति समेत जो बाइडेन और नाटो चीफ ने रूस को क्लीन चिट दे दी। रूस शुरू से ही पोलैंड पर मिसाइलें दागने से इनकार कर रहा था

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑