देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

जन्मदिन से एक दिन पहले कत्ल:ईरान के सेलेब्रिटी शेफ थे शाहिदी, हिजाब के विरोध में गई जान

महरशाद शाहिदी ईरान के बहुत ही फैमस शेफ थे। ईरान के मशहूर शेफ महरशाद शाहिदी की हत्या कर दी गई है। शाहिदी देश में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन का एक अहम चेहरा बन गए थे।

Abhishek Raghuvanshi1 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ईरान के मशहूर शेफ महरशाद शाहिदी की हत्या कर दी गई है। शाहिदी देश में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन का एक अहम चेहरा बन गए थे। इसकी वजह से वहां की सरकार और मॉरल पुलिस उनसे बेहद खफा थी।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 19 साल के शाहिदी को पिछले हफ्ते उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो हिजाब विरोधी प्रदर्शन कर रहे थे।

बाद में पुलिस ने उनके परिवार को शाहिदी की डेडबॉडी सौंपी। शनिवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

परिवार का दावा
शाहिदी की फैमिली का दावा है कि उनके बेटे का कत्ल पुलिस ने किया। परिवार के मुताबिक- अब पुलिस हम पर दबाव बना रही है कि हम मीडिया को यह बताएं कि बेटे की मौत हार्टअटैक से हुई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसीज शाहिदी की मौत पर खुद कुछ बताने को तैयार नहीं। एक जज ने कहा- शाहिदी के शरीर पर किसी तरह की चोट या फ्रैक्चर के निशान नहीं थे

तो 20वां जन्मदिन मनाता शाहिदी
शाहिदी की हत्या के एक दिन बाद ही उनका जन्मदिन था। उनकी मौत के बाद से ईरान में शोक का माहौल छाया हुआ है। उनके अंतिम संस्कार में हजारो लोगों की भीड़ थी। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने उनकी मौत के लिए ईरानी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। ईरानी अमेरिकी लेखिका डॉ नीना अंसारी ने लिखा- वह बूटे रेस्तरां में एक टैलेंटेड युवा शेफ थे। ईरान में सुरक्षा बलों ने उन्हें बेरहमी से मार दिया। हम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन लिस्टेड किया जाए
इस बीच जर्मन विदेश मंत्री ने रविवार को कहा कि जर्मनी और यूरोपीय संघ इस बात की जांच कर रहे हैं कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन लिस्टेड किया जाए या नहीं। हिजाब के विरोध में तेहरान में गिरफ्तार हुई महसा अमिनी की हत्या के बाद प्रदर्शन की वजह से ईरान के हालात खराब हैं। प्रदर्शन अब सातवें सप्ताह में हैं। मंत्री के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की निंदा करते हुए बड़ी रैली भी की थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑