2 दिन पूर्व चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के मामले में घायल युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था पूरे मामले में घायल युवक के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है

गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व चंदन नगर थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी जिसमें मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने हबला उर्फ अब्दुल हुसेन पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था पूरे मामले में दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं घायल हबला के ऊपर भी कई मामले दर्ज हैं जिसे देखते हुए पुलिस ने हबला के ऊपर भी मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version