सुपर कॉरिडोर पर देर रात कार और बस का भीषण एक्सीडेंट एक युवक की मौके पर हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपर कॉरिडोर पर देर रात एक रॉन्ग साइड से आ रही, तेज रफ्तार वीडियो कोच बस ने एक कार को चपेट में ले लिया। कार दो युवक सवार थे।।जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर घायल है।

दरअसल इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर अंध गति से आ रही हूं गलत साइट से वीडियो कोच बस ने कार सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर युवकों की अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव साहू नामक ठेकेदार की मौत की पृष्टी हो गई। वही उसके साथी मुकेश साहू को गंभीर चोट आई है।

गौरतलब है कि जिस जगह पर यह सड़क दुर्घटना हुई वहां पर परिजनों का आरोप है कि कोई डायवर्शन नहीं लगा हुआ था संभवत का होता तो यह दुर्घटना टल जाती है।

Exit mobile version