15 साल की नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले मे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है पूरे मामले में 3 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को अपनी गिरफ्त मैं लिया है वहीं बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 15 साल की उम्र के नाबालिग बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है घटना के मामले में पुलिस ने गंभीरता बरते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी जहां सीसीटीवी कैमरे और आरोपी की पहचान कर पुलिस ने सुनील नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके बाद से सब कुशल बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है फिलहाल बच्ची का अपहरण क्यों किया गया था और क्या कारण था इस मामले में पूछताछ की जा रही है किसी भी फिरौती की बात सामने नहीं आई थी लेकिन 15 साल की नाबालिक बच्ची का अपहरण कर आरोपी खरगोन जाने की फिराक में था।

Exit mobile version