इंदौर क्राइम ब्रांच ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है । आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों से रुपये वसूलते थे। आरोपितों ने कई लोगों से गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम का क्यू आरकोड स्कैन कर लाखों रुपये ऐंठना कबूला किया है। आरोपित उन लोगों को निशाना बनाते थे जिनके आइडी पासवर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि से मिलते जुलते होते थे। यानी आसान पासवर्ड थे।
डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिली थी कि मोबाइल और खाते की जानकारी निकाल कर आरोपी राजकुमार, बलराम उर्फ बल्लू और अजय चंद्रवंशी, परमवीर उर्फ परम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों के फेसबुक, इंस्टाग्राम और जी-मेल अकाउंट हैक कर लेता था। उन अकाउंट को आसानी से हैक कर लेता था जिनके आइडी पासवर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि से मिलते जुलते होते थे। आरोपी उनकी आइडी हैक कर फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को मैसेज कर रुपयों की मांग करता था। आरोपित उन्हें मुसिबत में फंसा होने का बता कर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर लाखों रुपये ले लेता था। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपित ने 50 से ज्यादा जी-मेल और 30 इंस्टाग्राम आइडी हैक करना स्वीकारा है।
फिलहाल पुलिस ने पूरे ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ की जा रही है। वही पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से और भी खुलासे हो सकते है।
