12 साल के नाबालिग ने महज 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में अपराध का दायरा अब बच्चों तक भी पहुंच चुका है विकृत मानसिकता बच्चों में तेजी से फ़ैल रही है इसका ताजा उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है जहाँ एक 12 साल के नाबालिग ने महज 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म को घटना को अंजाम दिया है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है।
इंदौर में समाज को हिला देने वाली एक घटना सामने आई है यहाँ एक चार वर्षीय बच्ची के साथ पास के ही रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक मासूम बच्ची अपने घर के पास किराना दूकान पर कुरकुरे लेने गई थी लेकिन बच्ची घर नहीं लोटी,तो माँ तलाश करने पहुंची,लेकिन बच्ची दुकान पर नहीं मिली,काफी तलाश करने पर बच्ची पास ही में रहने वाले एक नाबालिग के घर मिली,नाबालिग चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था जिसके बाद पीड़िता की मां ने बाणगंगा थाना पहुंचकर पुरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर बच्चे के पिता को,पीड़िता की माँ को जान से मारने की धमकी देने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया हे।साथ ही पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version