11 साल के नाबालिग बच्चे का हुआ अपहरण ,पुलिस थाना एरोड्रम ने बरामद किया मात्र 24 घंटे में अपहृत बालक

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दौर शहर में नाबालिग बालक / बालिकायों के गुम / अपहृत के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त इन्दौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र जी द्वारा दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया जी एवं पुलिस उपायुक्त जोन -1 इन्दौर श्री अमित तोलानी जी के मार्गदर्शन में अति . पुलिस उपायुक्त जोन -1 इन्दौर श्री जयवीर सिंह भदौरिया जी एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजीव सिंह भदौरिया जी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही कराते हुए पुलिस थाना एरोड्रम ने गुम नाबालिग बालक को अथक प्रयास से महज 24 घंटे के अंदर दूँढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है

दिनांक -19 / 02 / 2022 को पुलिस थाना एरोड्रम , इन्दौर पर फरियादी रघुनाथ पंवार पिता गणपत पंवार निवासी -42 , शुभम पैलेस , इन्दौर ने अपने 11 साल के पोते रजत के अपहरण हो जाने की रिपोर्ट की गई थी जिसपर तुंरत अपराध पंजीबद्ध कर घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना इन्चार्ज उ.नि. कल्पना चौहान द्वारा बालक की तलाश करने हेतु टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया । विशेष गठित टीम के द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत स्कीम नं . 51 , संगम नगर , शुभम पैलेस , अवंतिका नगर व अन्य कॉलोनियों में मकानों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के वीडियो फुटेज देखे गये । जिसमें अपहृत बालक अपने हम उम्र दोस्तों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है दोस्तो की पहिचान कर अपहृत बालक के दोस्तों से पूछताछ करने पर बताया कि वह स्कीम नं . – 51 में स्थित किसी गार्डन में चल रहे शादी समारोह में कल दिनांक 19/02/22 को खाना खाने गए थे किंतु गुमशुदा रजत गार्डन में उनसे अलग हो गया था फिर वह अपने अपने घर चले गए थे बाद दोस्तों के बताए अनुसार अपहृत बालक के परिजनों को साथ में लेकर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मैरिज गार्डन , मैरिज हॉल , होटल्स व अन्य विवाह संबंधी स्थानों पर अपहृत बालक की तलाश करते अपहृत बालक रजत स्कीम नं . 51 , इन्दौर स्थित विनायक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में लावारिस हालात में घूमता हुआ पाया गया जिसको बरामद किया जाकर औपचारिकतायें पूर्ण कर बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।

अपहृत बालक को सकुशल 24 घंटे के अन्दर बरामद करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना इन्चार्ज एरोड्रम उ.नि. कल्पना चौहान , उ.नि. आलोक राघव , प्र.आर .558 विपिन सिंह , आर . 1848 गुरुदेव व आर . 930 राहुल शर्मा की प्रमुख भूमिका रही है ।

Exit mobile version