बंगाली चौराहे पर मौजूद जिया ज्वेलर्स पर तीन महिलाएं और एक पुरुष ने ज्वेलरी देखने के बहाने से ज्वेलर्स को बातों में उलझा का सोने से भले दो बॉक्स चोरी कर कर फरार हो गए पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वीओ- दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास बने जिया ज्वेलर्स शोरूम पर तीन महिलाएं और एक पुरुष ज्वेलरी देखने के बहाने से दुकान में दाखिल हुआ दुकान मालिक को अपनी बातों में उलझा कर बड़ी ही सफाई से चंद मिनटों में उसने सोने से भरे टॉप्स दो बॉक्स चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गए घटना की जानकारी लगने के बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत थाने पर की थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही सीसीटीवी फुटेज शातिर चोर गिरोह की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की बात कर रही है।
