हत्या करने आए युवक की हो गई हत्या…..लड़की के चक्कर मे आजाद नगर क्षेत्र में हत्या करने आया था युवक….जी है इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या में रोचक कहानी सामने आई है । मृतक युवक खुद हत्या करने अपने तीन अन्य साथियो को लेकर पहुँचा था लेकिन हमला करने के दौरान खुद की ही हत्या हो गई । वही जिस युवक की हत्या करने गए थे वो गंभीर रूप से घायल है । दरसअल आजादनगर थाना क्षेत्र के न्यू इंद्रा नगर में शाम के समय ऑटो रिक्शा से चार युवक राजकुमार सोनकर के गैरेज पर पहुँचे थे । इन्ही में से सोनू नाम के युवक ने राजकुमार पर चाकू से हमला किया था । राजकुमार ने हमला करने वाले सोनू को पकड़ा तो उसके साथियों ने हमला कर दिया जिसमें चाकू सोनू को ही लग गया ओर उसकी मौत हो गई । हमले में राजकुमार भी घायल हो गया है । घटना के बाद तीनों अरोपी मोके भाग निकले । घायल राजकुमार की पत्नी ने बताया कि हत्या गैरेज पर आने वाली एक लड़की को लेकर हुई है । जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है ।
