मनी सेंटर, चाट चौपाटी और चार नंबर टूटे मनी सेंटर की खाली जमीन पर बस गई चाट चौपाटी, पूर्व जनप्रतिनिधियों पर दुकानों से रुपये वसूलने का आरोप।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आइडीए द्वारा गुमास्ता नगर के कार्नर पर तोड़ी गई बिल्डिंग मनी सेंटर की जमीन अब चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नजर आने लगी है। टूटे भवन की खाली जमीन पर चाट चौपाटी बसा दी गई है। क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि पर आरोप लग रहे हैं कि 200 रुपये हर दुकान वाले से वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तक भी पहुंच चुकी है। वहीं एमजी रोड की लाल बिल्डिंग में बैठकर क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे भाजपा के प्रभावशाली के नेता अपने डाक्टर भाई को इस जमीन पर बसाना चाहते हैं। वसूली करने वाले पूर्व जनप्रतिनिधि भी इनके लिए ही लगे हैं क्योंकि पहले उन्हें बिना वोटिंग चुनाव जिताने में उन नेताजी की खास भूमिका रही है। इस ग्रुप की उम्मीदें अब बढ़ रही हैं क्योंकि आइडीए में उनकी चल रही है। दूसरा धड़ा काम बिगाड़ने के लिए सही मौके के इंतजार में

Exit mobile version