स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना स्थल पर बैठ सरकार को सदबुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोल रखा है स्वास्थ्य कर्मियों की 2 सूत्री मांगे जिसमें मुख्य था नियमितीकरण और पूर्व में काम से बेदखल किए गए कर्मचारियों को वापस लाना है आपको बता दें कि 10 दिनों से ज्यादा शहर इंदौर में सीएमएचओ कार्यालय के पीछे स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी है…प्रदेश में जारी आंदोलन के 15 दिन आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना स्थल पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सरकार को सद्बुद्धि देना इसका मकसद बताया…

स्वास्थ्य के क्षेत्र में रीड की हड्डी माने जाने वाला संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 2 सूत्रीय जायज माँगो को लेकर हड़ताल पर है और गुजरे दिनों में शासन तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए हर सार्थक प्रयास कर रहा है और इन्ही प्रयासों में आज सुंदरकांड करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और सरकार को सदबुद्धि देने का एक माध्यम बताया…किए गए सुंदरकांड में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी महिला एवं पुरुष शामिल हुए चल रहे इस आंदोलन में प्रदेश स्तर पर करीब 32000 स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन की राह पर हैं और इंदौर में जिम्मेदार मीडिया से साफ तौर पर यह कह रहे हैं कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक कि आंदोलन सतत जारी रहेगा आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों ने कई मंत्रियों और विधायकों को भी अपनी मांगों से अवगत कराया है और ज्ञापन लेने के बाद मंत्री और विधायकों ने मामले के जल्द होने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया है… इंदौर स्वास्थ्य विभाग के कैंपस में बैठे कर्मचारियों के लीडर दिनेश साहू ने सरकार का इस ओर ध्यान ना देना अपने लिए सरकार की बेरुखी बताते हुए मीडिया के माध्यम से अपील की है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाए फिर एक बार सुचारू रूप से चल सके…

Exit mobile version