सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के चार वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार,पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधों में कमी आई है विशेष तौर से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त भी कारगर नजर आ रही है थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आदतन अपराधी ऐसे ही एक वाहन चोर को अपनी गिरफ्त में लेते हुए उससे 4 दो पहिया वाहन जप्त भी किए है…

नशा बुरी चीज है और जब यह हद से बढ़ जाता है तो फिर अंजाम और भी बुरा होता है जैसा इस आरोपी के साथ हुआ…दरअसल खजराना के राजीव नगर निवासी इमरान को कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान रोका और वाहन के कागज मांगने पर वाहन के कागज नही दिखा पाया व्यक्ति संदिध लगा तो पुलिस ने वाहन के चेचिस ओर इंजन नम्बर चेक किया तो गाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई सामने आई जिस पर से पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो गाड़ी चोरी की निकली और आरोपी ने ये स्वीकार भी किया… पुलिस द्वारा आरोपी से और पूछताछ पर आरोपी ने तीन अन्य और दोपहिया वाहन भी चुराना कुबूल किए कोतवाली थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आदतन चोर है और वाहन चुराकर अपना शौक यानी नशा करता था शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने इस बात का इकरार भी पुलिस से किया है…पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने एक वाहन संयोगितागंज ओर एक वाहन खुड़ैल थाना क्षेत्र से भी चुराना कुबूल किया जिसे पुलिस ने इमरान की निशादेही पर जब्त किया है…

Exit mobile version