ऑटो टकराने की बात को लेकर बदमाश आने चार साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू बाजी कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग सहित बदमाश जीवन राठौर को गिरफ्तार कर निकाला क्षेत्र में जुलूस पकड़े गए आरोपी जीवन उठक बैठक लगाकर पुलिस से मांग तरह माफी।
दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र के मयूर नगर के पास विनय वर्मा नामक युवक द्वारा ऑटो चालक जीवंत राठौर की गाड़ी में टक्कर हो गई थी इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद होने लगा विवाद इतना बढ़ा कि जीवन के अन्य खड़े साथियों ने चाकू निकालकर विनय वर्मा पर हमला बोल दिया घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया था जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चार नाबालिग सहित आरोपी जीवंत राठौर को गिरफ्तार कर लिया है इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर क्षेत्र में गुंडा जुलूस भी निकाला जहां आरोपी द्वारा कान पकड़ कर उठक बैठक लगाकर पुलिस से माफी मांगते नजर आया है।
