साइबर केफै संचालक ने की जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टर के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिला अस्पताल में पदस्थ एक डाक्टर के साथ साइबर केफै संचालक ने मारपीट कर दी । मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर सायबर कैफे के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र खालसा कालेज के बाहर बने हर्ष सायबर कैफे का है । यह जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अंकुर जैन अपने परिवार के साथ पासपोर्ट का आवेदन फार्म जमा करने पहुँचे थे । तभी संचालक से विवाद हो गया तो संचालक ने हर्ष कोठारी ओर नीलेश कोठारी ने मारपीट कर बेरहमी से पिटाई कर दी ।

मामले में पुलिस ने डॉक्टर अंकुर जैन की रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version