उत्तर प्रदेश सहित तीन अन्य राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उत्तर प्रदेश सहित तीन अन्य राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने पर इंदौर में छावनी स्थित शंकरबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया इस दौरान बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जूनियर योगी जी के साथ जीत के जश्न का उत्साह दिखाया

इंदौर के शंकर बाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जीत का जश्न अनोखे तरीके से मनाया गया शंकर बाग में जूनियर योगी जी के साथ भाजपा कार्यकर्ता लोगों को मिठाई बांटते नजर आए इस दौरान कार्यकर्ता बुलडोजर पर खड़े हुए भी दिखाई दिए इंदौर में बीजेपी के इस कार्यकर्ता के द्वारा जूनियर योगी बनकर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार भी किया गया था उत्तर प्रदेश में मिली जीत के बाद बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

Exit mobile version