सर्जरी करा कान में लगवा लिया ब्लूटूथ, मेडिकल की परीक्षा में धराए ‘मुन्ना भाई’

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमजीएम कॉलेज में फिल्म मुन्नाभाई MBBS में मुख्य किरदार को मेडिकल एग्जाम में मोबाइल से नकल करते दिखाया गया। सोमवार को MGM मेडिकल कॉलेज में MBBS के पुराने बैच के दो स्टूडेंट ऐसे ही मोबाइल के जरिए नकल करते पकड़े गए। इनमें से एक ने तो मुन्नाभाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दरअसल इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मेडिकल कॉलेज व उसके छात्र चार साल पहले ही जबलपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट हाे चुके हैं। ये पुराने बैच के वे छात्र हैं, जाे एटीकेटी या फेल हाेने की वजह से पास नहीं हाे पाए, इसलिए इन्हें डी-बैच के छात्र कहा जाता है। यह इनका फाइनल एग्जाम है। इन्हें पास हाेने पर DAVVसे ही डिग्री मिलेगी। नकल प्रकरण अब डीएवीवी के पास भेजा गया जिसके बाद डीएवीवी पूरे मामले में आगे कार्यवाही करेगी बड़ी बात यह है कि दोनों छात्रों ने नकल करने का एक अनोखा प्रयोग किया था मगर पकड़ा गए
इन छात्रों ने नकल के लिए जो कुछ किया आप सुनकर हैरान हो जाएंगे दोनों छात्रों ने नकल के लिए माइक्रो ब्लू टूथ डिवाइस को डॉक्टर से कान में फिट करा लिया था, ताकि बाहर से नजर ही न आए। उसे पकड़ने वाली टीम भी कान से ब्लू टूथ निकाल नहीं पाई। यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों का केस बनाने के साथ MGM कॉलेज को भी नोटिस जारी किया है। मगर इस पूरी बात से एमजीएम कॉलेज के डीन संजय दीक्षित ने इनकार किया है

Exit mobile version