युवक की आत्महत्या मामले मे दोस्तों और परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला और किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रीगल चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे मृतक के दोस्तों और परिवार वालों ने हाथ में तख्तियां लिए हुए इंसाफ की मांग की और सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की ।

दरअसल 2 दिन पूर्व क्षेत्र में आकाश नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इस मामले में उसके भाई ने पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि उसके दबाव और मारपीट के कारण ही युवक ने आत्महत्या की है । परिजनों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा ने आकाश के साथ मारपीट की थी और उसे धमकाया था जिसके कारण उसने आत्महत्या की है उसके साथ न्याय की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया है।

Exit mobile version