सदर बाजार थाना क्षेत्र ईद का मेला देखने गए युवक पर चार आरोपियों ने किया हमला आरोपी हुए गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों सदर बाजार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी जिसमें सिगरेट के रुपए देने की बात पर चार युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया था जिसमें उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है दरअसल ईद के दिन एक युवक ईद का मेला देख कर लौट रहा था उसी दौरान उसे रस्ते में 4 बदमाशों ने रोका और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगे उसने असमर्थता जताते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया इस पर 4 बदमाशों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई और उसे चाकू भी मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version