शादी समारोह में 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर शादी समारोह में 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक बच्चा दुल्हन के जेवरात समेत नगदी से भरा बैग चुरा कर ले गया । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक ओर एक युवक दिखाई दे रहा है मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के मदन महल गार्डन की है जहां पर रविवर रात तीन पुलिया क्षेत्र में रहने वाले ज्वेलर्स मुकेश सोनी के परिवार में शादी समारोह का आयोजन किया गया था । शादी के दौरान एक बच्चा ओर उसका साथी गार्डन के अंदर से एक बैग चुराकर ले गया । जिसमें दुल्हन की ज्वेलरी सहित नकदी और मोबाइल फोन रखें हुआ थे । जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो एक बच्चा बैग को ले जाते हुए दिखा । जिसकी शिकायत परिवार ने थाने पर की है । बैग में 500 ग्राम से अधिक की गोल्ड ज्वेलरी ओर दो लाख से अधिक नगदी थे ।

Exit mobile version